हम में हैं कुछ खास, हम में हैं कुछ बात, क्योंकि हम ही हैं दुनिया की आस.
Monday, February 1, 2021
Friday, January 29, 2021
Std - 6th - LOKOKTIYAAN
लोकोक्तियाँ
परिभाषा - लोगों द्वारा कही गई उक्तियाँ 'लोकोक्तियाँ' कहलाई जाती है |
लोकोक्तियाँ स्वतंत्र रूप से लिखी जाती हैं |
अभ्यास - कार्य
प्रश्न - १ निम्नलिखित लोकोक्तियाँ पढ़िए और लिखिए |
१) जैसी करनी, वैसी भरनी = जैसा करोगे वैसा ही पाओगे
वाक्य - गोपालदास ने अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया था और अब बुढ़ापे में उसके बेटे ने उसे वृद्धाश्रम में भर्ती करवा दिया है | सच ही तो है, जैसी करनी वैसी भरनी |
२) आम के आम , गुठलियों के दाम = दोहरा फ़ायदा
वाक्य - सेठ धनीराम ने सस्ते दाम में एक पुरानी हवेली खरीदी और हवेली की मरम्मत करवाते वक्त उन्हें वहाँ एक खजाने का बक्सा भी मिला | इसी को कहते हैं - आम के आम , गुठलियों के दाम
३) आ बैल मुझे मार = मुसीबत को बुलाना
मोहन की परीक्षा चल रहीं हैं और फिर भी माँ ने बुआ को आमंत्रित किया तो पूरा परिवार ही आ धमका | यह तो वही बात की माँ ने , आ बैल मुझे मार |
४) कहाँ राजा भोज , कहाँ गंगू तैली = बराबर के न होना
क्रिकेट के खेल में ये छोटे -मोटे खिलाड़ी धोनी के सामने टिक नहीं सकते क्योंकि कहाँ राजा भोज , कहाँ गंगू तैली |
५) कंगाली में आटा गीला = मुसीबत पर मुसीबत
गरीब किसान की इस बार वर्षा के अभाव से फ़सल अच्छी नहीं हुई , ऊपर से उसकी पत्नी बड़ी बिमारी के कारण कई दिनों से अस्पताल में दाख़िल है | किसी ने सच ही कहा है , कंगाली में आटा गीला |
गृह-कार्य
प्रश्न - २ निम्नलिखित लोकोक्तियों से वाक्य बनाइए |
गृह-कार्य
प्रश्न - १
लिंक
वीडियो
https://drive.google.com/file/d/14Elu_5PWKbUYegKtlECkHvYaN6Aajddi/view
https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/CB_VI_Hindi_Lokoktiyan%203.mp4
वर्कशीट
https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/WB_CB_VI_Hindi_Lokoktiyan.pdf
https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/AS_WB_CB_VI_Hindi_Lokoktiyan.pdf
Monday, January 25, 2021
Tuesday, January 12, 2021
HINDI - 6th - VISHESHAN
विशेषण
परिभाषा - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है , उसे विशेषण कहते हैं |
संज्ञा/सर्वनाम को 'विशेष्य' कहा जाता है |
काली गाय घास खा रही है |
मोहन बहादुर है |
यहाँ 'काली' और 'बहादुर' विशेषण शब्द हैं |
' गाय' और 'मोहन' विशेष्य शब्द हैं |
विशेषण के चार भेद हैं |
१. गुणवाचक विशेषण
२. संख्यावाचक विशेषण
३. परिमाणवाचक विशेषण
४. सार्वनामिक विशेषण
१. गुणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम के गुणों ( रूप-रंग, आकार-प्रकार, दशा-अवस्था, स्थिति, आदि) का बोध कराते हैं , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं |
मज़दूर गरीब है |
विद्यालय की इमारत ऊँची है |
बाग़ में लाल गुलाब है |
गाडी का पिछला हिस्सा टूट गया है |
२. संख्यावाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम की संख्या दर्शाते हैं , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं |
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं :-
अ ) निश्चित संख्यावाचक विशेषण - निश्चित संख्या का बोध कराने वाले विशेषण शब्द को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे ,
मेरा घर चौथी मंज़िल पर है |
पांडव पाँच भाई थे |
मोहन कक्षा में प्रथम आया है |
ब ) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण - जिन विशेषण शब्दों से विशेष्य की अनिश्चित संख्या का बोध होता है उन विशेषण शब्दों को अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे ,
अनेक लोग ताज़महल देखने आते हैं |
मोहन ने आज बहुत केले खाए हैं |
३. परिमाणवाचक विशेषण - संज्ञा/सर्वनाम के परिमाण (माप/तौल ) की जानकारी देने वाले शब्द परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं |
परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं :-
अ ) निश्चित परिमाणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो निश्चित माप/तौल की जानकारी देते है ,वे शब्द निश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं |
जैसे,
कमीज़ बनाने में दो मीटर कपड़ा लगता है |
मोहन ने बाज़ार से तीन किलो चावल , दो लीटर तेल और सौ ग्राम मिर्ची खरीदी |
ब ) अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो निश्चित माप/तौल की जानकारी नहीं दे पाते है ,वे शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं |
नोट - बुक में करें |
Sunday, January 10, 2021
HINDI - 6th - SARVANAAM (Term -2)
हिंदी
सर्वनाम
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होनेवाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं |
सर्वनाम का रूप लिंग परिवर्तन होने से नहीं बदलता हैं ||
जैसे - राम पाठशाला जा रहा है |
वह पाठशाला जा रहा है |
यह, वह, मैं, तुम, आप, इस, उस, तेरा, तू, जो, जिसका, उसका , क्या, कौन, कहाँ, अपने-आप, स्वयं, खुद, कोई, कुछ, किसी, आदि - ये शब्द सर्वनाम होते हैं |
सर्वनाम के ६ भेद हैं |
१) पुरुषवाचक सर्वनाम
२) निश्चयवाचक सर्वनाम
३) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
४) प्रश्नवाचक सर्वनाम
५) निजवाचक सर्वनाम
६) संबंधवाचक सर्वनाम
****
१) पुरुषवाचक सर्वनाम के भी ३ भेद हैं |
अ ) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम - बोलनेवाला
मैं, मेरा, मुझे, मैंने, हम, हमारा, हमने, आदि
ब ) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम - सुननेवाला
तू, तुम, तुम्हारा, आप, आपने, आपका, आदि
उन, इन, उस, उनको, उन्होंने, आदि
यह मेरी पुस्तक है |
वह उसका घर है |
३) अनिश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जो किसी निश्चित व्यक्ति , वस्तु, स्थान, आदि का निश्चित रूप से बोध नहीं कराते हैं |
मेरा पेन किसी ने ले लिया हैं |
पिताजी कहीं जा रहे हैं |
माला के साथ कुछ तो हुआ है |
४) प्रश्नवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जिससे प्रश्न पूछने का बोध होता है |
जैसे - कौन , क्या, कहाँ , आदि
घर के बाहर कौन खड़ा है ?
मोहन कहाँ जा रहा है ?
५) निजवाचक सर्वनाम - निज यानी खुद | वे सर्वनाम शब्द जो खुद के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं |
जैसे - खुद, अपने-आप, स्वयं, निज, आप-ही
मोहन ने खुद ही तबला बजाना सीखा है |
वह स्वयं पढ़ता है |
६) संबंधवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग सम्बन्ध स्थापित करने में किया जाता हैं |
जैसे - जो....सो, जिसने...उसने
जो करोगे , वही पाओगे |
जैसी करनी वैसी भरनी |
अभ्यास - कार्य
प्रश्न - १
नीचे दिए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द रेखांकित करके भेद लिखिए |
१. राम अपने भाई के घर गया है |
२. राजू स्वयं गाडी चलाता है |
३. जिसने पीली साडी पहनी है, वही मेरी माँ है |
४. डिब्बे में क्या रखा है ?
५. किसी ने तो कुछ कहा है |
६. तुम जो करते हो , सो तुम पाते हो |
७. यह विद्यालय है |
८. मैंने आज एक गाडी खरीदी |
९. " तुम जाकर उन्हें उपहार दे दो |"
१०. आप वहाँ कब जा रहे हैं ?
११. यह बात सही है , आपसे नहीं होगा |
१२. कौन कहता है कि तुम बहादुर हो !
गृह - कार्य
प्रश्न - १
*****
लिंक
वर्क - बुक
https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/WB_CB_VI_Hindi_Sarvnaam.pdf
https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/AS_WB_CB_VI_Hindi_Sarvnaam.pdf
वीडियो
https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/CB_VI_Hindi_Sarvnaam.mp4






























