Sunday, December 23, 2012

पर्यायवाची शब्द


 

§  अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड।
§  अमृत- सुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमी।
§  असुर- दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर।
§  अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
§  अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अदभुत, अनन्य।
§  अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
§  अश्व- हय, तुरंग, बाजी, घोड़ा, घोटक।
§  अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा।

§  आम- रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार।
§  आग- अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि।
§  आँख- लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
§  आकाश- नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
§  आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास।
§  आश्रम- कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा।
§  आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
§  आत्मा- जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।

§  इच्छा- अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
§  इन्द्र- सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज।

§  ईश्वर- परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।

§  ओंठ- ओष्ठ, अधर, होठ।
§  कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात।
§  कृपा- प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह।
§  किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
§  कपड़ा- चीर, वसन, पट, अंशु, कर, मयुख, वस्त्र, अम्बर, परिधान।
§  किरण- ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि।
§  किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
§  कृष्ण- राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी।
§  कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल।
§  कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
§  क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात।

§  गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी।
§  गंगा- देवनदी, मंदाकनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, त्रिपथगा।
§  गणेश- विनायक, गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय।
§  गृह- घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, आवास, निलय, मंदिर।
§  गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ।

§  चरण- पद, पग, पाँव, पैर।
§  चंद्रमा- चाँद, हिमांशु, इंदु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि।

§  जल- अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय।
§  जंगल- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप।
§  जेवर - गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल।

§  झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत।

§  तालाब- सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी।

§  दास- सेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर।
§  दरिद्र- निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन।
§  दिन- दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान।
§  दुःख- पीड़ा,कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर, लेश।
§  दूध- दुग्ध, क्षीर, पय।
§  दुष्ट- पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर।
§  दर्पण- शीशा, आरसी, आईना, मुकुर।
§  दुर्गा- चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा।
§  देवता- सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख।

§  धन- दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त।
§  धरती- धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा।
§  धनुष- चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, धनु।

§  नदी- सरिता, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी।
§  नया- नूतन, नव, नवीन, नव्य।
§  नाव- नौका, तरणी, तरी।

§  पवन- वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन।
§  पहाड़- पर्वत, गिरि, अचल, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर।
§  पक्षी- खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर।
§  पति- स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र।
§  पत्नी- भार्या, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू, वामांगिनी।
§  पुत्र- बेटा, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन।
§  पुत्री- बेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया।
§  पुष्प- फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप।

§  बादल- मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर।
§  बालू- रेत, बालुका, सैकत।
§  बन्दर- वानर, कपि, कपीश, हरि।
§  बिजली- घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, दामिनी, ताडित, विद्युत।

§  भूषण- जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार।

§  मनुष्य- आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज।
§  मदिरा- शराब, हाला, आसव, मधु, मद।
§  मोर- केक, कलापी, नीलकंठ, नर्तकप्रिय।
§  मधु- शहद, रसा, शहद, कुसुमासव।
§  मृग- हिरण, सारंग, कृष्णसार।
§  मछली- मीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर।
§  माता- जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा।
§  मित्र- सखा, सहचर, साथी, दोस्त।

§  रात- रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी।
§  राजा- नृप, नृपति, भूपति, नरपति, नृप, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति।

§  लक्ष्मी- कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा।

§  विष- ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट।
§  वृक्ष- पेड़, पादप, विटप, तरू, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम।
§  विष्णु- नारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी।

§  शिव- भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर।
§  शरीर- देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात।
§  शत्रु- रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी, अराति।
§  शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।

§  साँप- अहि, भुजंग, ब्याल, सर्प, नाग, विषधर, उरग, पवनासन।
§  सूर्य- रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, दिवाकर।
§  संसार- जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया।
§  सोना- स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन।
§  सिंह- केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज।
§  समुद्र- सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि।
§  समूह- दल, झुंड, वृंद, गण, पुंज।
§  स्त्री- नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी।
§  सुगंधि- सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू।
§  स्वर्ग- सुरलोक, देवलोक, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक।

§  हिमालय- हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगेश।
§  हृदय- छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर।
§  हाथ- हस्त, कर, पाणि।
§  हाथी- नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल।