Friday, January 29, 2021

Std - 6th - LOKOKTIYAAN

 लोकोक्तियाँ 

परिभाषा  - लोगों द्वारा कही गई उक्तियाँ 'लोकोक्तियाँ' कहलाई  जाती है  |  

लोकोक्तियाँ स्वतंत्र रूप से लिखी जाती हैं  |  

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १    निम्नलिखित लोकोक्तियाँ पढ़िए और लिखिए | 

१)  जैसी करनी, वैसी भरनी = जैसा करोगे वैसा ही पाओगे

वाक्य - गोपालदास ने अपने माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार किया था और अब बुढ़ापे में उसके बेटे ने उसे वृद्धाश्रम में भर्ती करवा दिया है | सच ही तो है, जैसी करनी वैसी भरनी | 

२)  आम के आम , गुठलियों के दाम = दोहरा फ़ायदा 

वाक्य - सेठ धनीराम ने सस्ते दाम में एक पुरानी हवेली खरीदी और हवेली की मरम्मत करवाते वक्त उन्हें वहाँ एक खजाने का बक्सा भी मिला | इसी को कहते हैं - आम के आम ,  गुठलियों के दाम 

३)   आ बैल मुझे मार  = मुसीबत को बुलाना 

मोहन की परीक्षा चल रहीं हैं और फिर भी  माँ ने बुआ को आमंत्रित किया तो पूरा परिवार ही आ धमका |  यह तो वही बात की माँ ने , आ बैल मुझे मार | 

 ४)  कहाँ राजा भोज , कहाँ गंगू तैली  = बराबर के न होना 

क्रिकेट के खेल में ये छोटे -मोटे  खिलाड़ी धोनी के सामने टिक नहीं सकते क्योंकि  कहाँ राजा भोज , कहाँ गंगू तैली | 

५)  कंगाली में आटा गीला  =  मुसीबत पर मुसीबत 

गरीब किसान की इस बार वर्षा के अभाव से फ़सल अच्छी नहीं हुई , ऊपर से उसकी पत्नी बड़ी बिमारी  के  कारण कई दिनों से अस्पताल में दाख़िल है |  किसी ने सच ही कहा है , कंगाली में आटा गीला | 

गृह-कार्य 

प्रश्न - २  निम्नलिखित लोकोक्तियों से वाक्य बनाइए | 













गृह-कार्य 

प्रश्न - १ 









लिंक 

वीडियो 

https://drive.google.com/file/d/14Elu_5PWKbUYegKtlECkHvYaN6Aajddi/view

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/CB_VI_Hindi_Lokoktiyan%203.mp4


वर्कशीट 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/WB_CB_VI_Hindi_Lokoktiyan.pdf

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Lokoktiyaan/AS_WB_CB_VI_Hindi_Lokoktiyan.pdf










Tuesday, January 12, 2021

HINDI - 6th - VISHESHAN

 विशेषण 


परिभाषा - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है , उसे विशेषण कहते हैं | 

संज्ञा/सर्वनाम को 'विशेष्य' कहा जाता है | 

काली गाय घास खा रही है | 

मोहन बहादुर है | 

यहाँ 'काली' और 'बहादुर'  विशेषण शब्द हैं | 

' गाय' और 'मोहन' विशेष्य शब्द हैं | 

विशेषण के चार भेद हैं | 

१.  गुणवाचक विशेषण 

२.  संख्यावाचक विशेषण 

३.  परिमाणवाचक विशेषण 

४.  सार्वनामिक विशेषण 


१. गुणवाचक विशेषण  - वे विशेषण शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम के गुणों ( रूप-रंग, आकार-प्रकार, दशा-अवस्था, स्थिति, आदि)  का बोध कराते हैं , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं | 

मज़दूर गरीब है  | 

विद्यालय की इमारत ऊँची है | 

बाग़ में लाल गुलाब है | 

गाडी का पिछला हिस्सा टूट गया है | 

२.  संख्यावाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम की संख्या दर्शाते हैं , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं | 

 संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं :-

अ )      निश्चित संख्यावाचक विशेषण - निश्चित संख्या का बोध कराने वाले विशेषण शब्द को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं | 

जैसे ,

मेरा घर चौथी मंज़िल पर है | 

पांडव पाँच भाई थे | 

मोहन कक्षा  में प्रथम आया है | 

ब )      अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण - जिन विशेषण शब्दों से विशेष्य की अनिश्चित संख्या का बोध होता है उन विशेषण शब्दों को अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं | 

जैसे ,   

अनेक लोग ताज़महल देखने आते हैं  | 

मोहन ने आज बहुत केले खाए हैं | 

३.  परिमाणवाचक विशेषण - संज्ञा/सर्वनाम के परिमाण (माप/तौल ) की जानकारी देने वाले शब्द परिमाणवाचक विशेषण  कहलाते हैं | 

 परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं :-

अ )      निश्चित परिमाणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो निश्चित माप/तौल की जानकारी देते है ,वे शब्द निश्चित परिमाणवाचक विशेषण  कहलाते हैं |

जैसे,

कमीज़ बनाने में दो मीटर कपड़ा लगता है | 

मोहन ने बाज़ार से तीन किलो चावल , दो लीटर तेल  और सौ ग्राम मिर्ची  खरीदी | 

ब )     अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो निश्चित माप/तौल की जानकारी नहीं दे पाते है ,वे शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण  कहलाते हैं |

जैसे,
चाय के लिए थोड़ा -सा दूध चाहिए | 
बाज़ार से कुछ सामान ले आओ | 

४.     सार्वनामिक विशेषण - जब सर्वनाम शब्दों का संज्ञा की विशेषता बताने के किए प्रयोग किया जाता है , , तब उन शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं  | 

जैसे,

वह बाज़ार कितन बड़ा है | 
कोई आदमी हमारे घर आया है | 

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १   निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्द छांटकर उनके भेद लिखिए  | 

१.    सुदामा गरीब थे | 
२.    उस ज़माने में पटना को पाटलिपुत्र कहा जाता था | 
३.    माँ प्रतिदिन दो लीटर दूध लाती हैं  | 
४.    सेठ ने पॉँच क्विन्टल गेहूँ गरीबों में बाँट दिए  | 
५.    विराट एक स्वस्थ खिलाड़ी है  | 
६.    मुझे थोड़ा पानी चाहिए | 
७.    लडका दस पूरियाँ खा गया | 
८.     मोहन ने दुकानदार को सौ रूपए का नोट  दिया | 
९.     मोठे, काले, फटे कोट का बटन टूट गया है  | 
१०.    एक महीने से वह अस्पताल में है  | 
११.     कई दिनों से पाठशाला बंद है  | 
१२.     यह घर ईंट और पत्थरों से बना है  | 


गृह-कार्य. 

व्याकरण संसार - पन्ना क्रम  = 83 ,
प्रश्न नंबर - २ और ३ 
नोट - बुक में करें | 

लिंक :-

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Visheshan/WB_CB_VI_Hindi_Visheshan.pdf

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Visheshan/AS_WB_CB_VI_Hindi_Visheshan.pdf

*********



Sunday, January 10, 2021

HINDI - 6th - SARVANAAM (Term -2)

 हिंदी 

सर्वनाम 

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होनेवाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं | 

सर्वनाम का रूप लिंग परिवर्तन होने से नहीं बदलता हैं || 

जैसे - राम पाठशाला जा रहा है | 

          वह पाठशाला जा रहा है |

यह, वह, मैं, तुम, आप, इस, उस, तेरा, तू, जो, जिसका, उसका , क्या, कौन, कहाँ, अपने-आप, स्वयं, खुद, कोई, कुछ, किसी, आदि  - ये शब्द सर्वनाम होते हैं | 

सर्वनाम के ६ भेद हैं | 

१)  पुरुषवाचक सर्वनाम 

२)  निश्चयवाचक सर्वनाम 

३)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम 

४)  प्रश्नवाचक सर्वनाम 

५)  निजवाचक सर्वनाम 

६)  संबंधवाचक सर्वनाम 


****

१)  पुरुषवाचक सर्वनाम के भी  ३  भेद हैं | 

      अ )  उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम - बोलनेवाला 

                         मैं, मेरा, मुझे, मैंने, हम, हमारा, हमने, आदि 

      ब  )  मध्यम  पुरुषवाचक सर्वनाम - सुननेवाला 

                         तू, तुम, तुम्हारा, आप, आपने, आपका, आदि 

      क )  अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम - कोई तीसरा व्यक्ति  

                         उन, इन, उस, उनको, उन्होंने, आदि 


२)  निश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जो किसी  व्यक्ति , वस्तु, स्थान, आदि का निश्चित रूप से बोध कराते हैं |
 जैसे - यह , वह  

 यह मेरी पुस्तक है | 

वह उसका घर है | 

३)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जो किसी  निश्चित व्यक्ति , वस्तु, स्थान, आदि का निश्चित रूप से बोध नहीं कराते हैं |

 जैसे - कोई (प्राणी  के लिए ), कुछ ( वस्तु के लिए),  कहीं ( स्थान के लिए )  

मेरा पेन किसी ने ले लिया हैं | 

पिताजी  कहीं जा रहे हैं | 

माला के साथ कुछ तो हुआ है |  

 ४)  प्रश्नवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जिससे प्रश्न पूछने का बोध होता है | 

जैसे -  कौन , क्या, कहाँ , आदि 

घर के बाहर कौन खड़ा है ?

मोहन कहाँ जा रहा है ?

५)  निजवाचक सर्वनाम - निज यानी खुद |  वे सर्वनाम शब्द जो खुद के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं | 

जैसे -      खुद,  अपने-आप,  स्वयं, निज, आप-ही 

मोहन ने खुद ही तबला बजाना सीखा है | 

वह स्वयं पढ़ता है | 

 ६)  संबंधवाचक सर्वनाम -  वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग सम्बन्ध स्थापित करने में किया जाता हैं |

जैसे -  जो....सो, जिसने...उसने 

जो करोगे , वही पाओगे | 

जैसी करनी वैसी भरनी  | 

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १ 

नीचे दिए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द रेखांकित करके भेद लिखिए  | 

१.   राम अपने भाई के घर गया है | 

२.   राजू स्वयं गाडी चलाता है | 

३.    जिसने पीली साडी पहनी है, वही मेरी माँ है | 

४.   डिब्बे में क्या रखा  है ?

५.   किसी ने तो कुछ कहा है  | 

६.  तुम जो करते हो , सो तुम पाते हो | 

७.  यह विद्यालय है | 

८.   मैंने आज एक गाडी खरीदी  | 

९.    " तुम जाकर उन्हें उपहार दे दो |"

१०.  आप वहाँ कब जा रहे हैं ?

११.  यह बात सही है , आपसे नहीं होगा | 

 १२.  कौन  कहता है  कि तुम बहादुर हो !

गृह - कार्य 

प्रश्न -  १ 




प्रश्न - २ 




*****

लिंक 

वर्क - बुक 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/WB_CB_VI_Hindi_Sarvnaam.pdf


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/AS_WB_CB_VI_Hindi_Sarvnaam.pdf


वीडियो 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/CB_VI_Hindi_Sarvnaam.mp4