हम में हैं कुछ खास, हम में हैं कुछ बात, क्योंकि हम ही हैं दुनिया की आस.
Showing posts with label HINDI. Show all posts
Showing posts with label HINDI. Show all posts
Wednesday, September 15, 2021
Tuesday, August 3, 2021
Thursday, June 17, 2021
Monday, June 14, 2021
Sunday, May 23, 2021
Tuesday, April 20, 2021
Monday, July 6, 2020
HINDI 6th - PATRA LEKHAN ( ANOUPCHARIK )
पत्र - लेखन
आज पत्र विचार विनिमय का एक साधन है | पत्र के दो प्रकार है |
१. अनौपचारिक पत्र
२. औपचारिक पत्र
आज पत्र विचार विनिमय का एक साधन है | पत्र के दो प्रकार है |
१. अनौपचारिक पत्र
२. औपचारिक पत्र
अनौपचारिक पत्र
प्रश्न - अपने मित्र /सहेली को हिंदी भाषा का महत्व बताते हुए पत्र लिखिए |
२२ , शिवालिक विला ,
मथुरा रोड, नई दिल्ली
१० जुलाई २०२०
प्रिय मित्र /सहेली। ......... ,
मधुर स्नेह ,
मैं यहाँ सकुशल हूँ और तुम्हारी कुशलता के लिए ईश्वर से सदैव प्रार्थना करता/करती हूँ | आज मुझे छात्रावास में आए दस दिन हो गए हैं | आप लोगों की और घर की बहुत याद आती है |
आज यह पत्र मैं तुम्हे एक ख़ास कारण से लिख रहा/रही हूँ | तीन दिन पहले इस छात्रालय में एक कवि सम्मलेन का आयोजन रखा गया था | अलग-अलग प्रांतों से आकर कवियों ने हिंदी कविताएँ सुनाई | इतनी बढ़िया लगी कविताएँ कि मैं भी कविता लिखने में रूचि लेने लगा /लगी हूँ | आज मैं तुम्हे बताना चाहता/चाहती हूँ कि हमारी हिंदी भाषा कितनी समृद्ध और आसान है | हिंदी हमारे देश की धरोहर है | जिस प्रकार हम हमारे तिरंगे ध्वज का सम्मान करते हैं उसी तरह हमें देश की राष्ट्रभाषा का भी आदर करना चाहिए | यह विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओँ में पाँचवे स्थान पर आती है | हिंदी त्रुटिरहित भाषा है | यह जैसे बोली जाती है वैसे ही लिखी जाती है | हमारे देश के संविधान में हिंदी को देश की संघ भाषा का दर्जा दिया गया है | हिंदी साहित्य विश्व में जाना-माना गया है |
मैं चाहता /चाहती हूँ कि तुम भी इसका लाभ लोगों को समझाओ |
घर में चाचा-चाचीजी को प्रणाम एवं पिंकी को स्नेहाशीष कहना | पत्र लिखते रहना | शेष शुभ |
तुम्हारी/तुम्हारा सहेली /मित्र ,
आपका नाम
वीडियो -
https://drive.google.com/file/d/1LVHyPEtKKz6enRd_qbF0gMGoD2Q5jEnw/view
पी पी टी -
https://drive.google.com/file/d/1bBUHeARteq9Y-fkbUBv7ohKqVmvoqBam/view
वर्कबुक -
https://drive.google.com/file/d/1HIlG6X74_OoFzikh2sK4Q21Sm5uAbhjH/view

गृह - कार्य
प्रश्न - आपका मित्र बीमार है , उसके हाल-चाल पूछते हुए एक पत्र लिखिए |
लिंक
वीडियो -
https://drive.google.com/file/d/1LVHyPEtKKz6enRd_qbF0gMGoD2Q5jEnw/view
पी पी टी -
https://drive.google.com/file/d/1bBUHeARteq9Y-fkbUBv7ohKqVmvoqBam/view
वर्कबुक -
https://drive.google.com/file/d/1HIlG6X74_OoFzikh2sK4Q21Sm5uAbhjH/view
Monday, June 29, 2020
HINDI (6th) - SAMWAAD LEKHAN
संवाद - लेखन ( कक्षा - कार्य )
संवाद - लेखन भी एक कला है | किसी भी विषय पर जब दो या दो से अधिक व्यक्ति बातचीत करते हैं , तो उस बात-चीत को संवाद कहते हैं | जब बात-चीत को लिखित रूप दिया जाता है, उसे संवाद-लेखन कहा जाता है |
निम्नांकित बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए |
- संवाद लिखते समय सरल भाषा का प्रयोग करना चाहिए |
- संवाद छोटे होने चाहिए |
- संवाद पात्र के स्वभाव और उसकी योग्यता के अनुसार होने चाहिए |
- संवाद लिखने वाले नाम के साथ इन में से किसी भी एक चिन्ह का प्रयोग करना चाहिए |(- , : )
उदाहरण :
प्रश्न - बाजार में बढ़ती मिलावट पर दो सहेलियों के संवाद लिखिए |
उत्तर -
राधा : नमस्ते राधा ! क्या खरीद रही हो ?
निशा : नमस्ते ! दाल खरीदने आई हूँ | दालें कितनी महँगी हो गई हैं |
राधा : हाँ , समझ ही नहीं आता। .क्या लें और क्या न लें | मिलावट भी काफी है |
निशा : दालों में कंकड़-पत्थर , आटे -मसालों में और हर चीज़ों में मिलावट नज़र आने लगी है |
राधा : फल - सब्ज़ियों में क्रृत्रिम - खाद और दवाइयाँ डालने की वजह से खाने में स्वाद ही नहीं
आता हैं | शुद्धता तो समाप्त ही होती जा रही है |
निशा : हमें लोगो में जागरूकता लानी होगी | सरकार को भी मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त नियम बनाने होंगे |
राधा : निशा , क्यों न हम एक जाकरूक- दल बनाऐं, जो ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने का
बीड़ा उठाए |
बीड़ा उठाए |
निशा : सही कहा | चलो ! सभी सहेलियों को भी इसमें शामिल करते हैं |
निशा-राधा : (साथ में ) चलो ! चलो !
गृह - कार्य
प्रश्न - सुमन और सुजीत के बीच असहाय व्यक्तियों की मदद को लेकर हो रही बात-चीत को संवाद के रूप में लिखिए |
Tuesday, June 23, 2020
HINDI CLASS 6- ANUCHCHHED LEKHAN
अनुच्छेद - लेखन
६ - कक्षा -कार्य
निम्नलिखित विषय पर ८ - १२ वाक्यों में अनुच्छेद लिखिए ।
व्यापार - मेला
दिल्ली भारत की राजधानी है । यहाँ समय - समय पर अनेक आयोजन होते रहते हैं । प्रतिवर्ष १४ नवंबर से २७ नवंबर तक प्रगति मैदान में व्यापार मेले का आयोजन किया जाता ह । इस मेले में हमारे देश के प्रत्येक राज्य से अपनी - अपनी विशेषता लेकर कलाकार आते हैं । प्रत्येक राज्य के मंडप में वहाँ की कला , वस्त्र, आभूषण और व्यंजन उपलब्ध होते हैं । ऐसा लगता है कि कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक का सारा भारत प्रगति मैदान में सिमट आया है । आस - पास के राज्यों , जैसे हरियाणा व उत्तर - प्रदेश से तो विद्यार्थियों को भी विद्यालयों की ओर से मेला दिखाने लाया जाता है । प्रतिदिन लाखों लोग मेला देखने और सामान खरीदने आते हैं। दिल्लीवासियों को वर्षभर इस मेले का इंतजार रहता है ।
गृह-कार्य
निम्नलिखित विषय पर ८ - १२ वाक्यों में अनुच्छेद लिखिए | ( कोई भी एक )
१. मेरे प्रिय शिक्षक
२. मेरा बचपन
३. मित्र
४. जब मैंने साइकिल चलाना सीखा
Sunday, April 26, 2020
6th HINDI VYAAKARAN - VARN-VICHAAR AUR UCHAARAN
वर्ण-विचार और उच्चारण
* वर्कबुक
* वर्कशीट
* विडियो
* नोट -बुक में करना है -
* उत्तर
Friday, April 24, 2020
6th HINDI VYAKARAN - BHASHA , BOLI, LIPI AUR VYAAKARAN ( Write in Note-book)
NOTE : Write in Hindi Vyaakaran section of your Note-book or separate paper.
भाषा , बोली , लिपि और व्याकरण
* भाषा : मनुष्य के मन के भावों और विचारों को प्रकट करने का माध्यम भाषा है |
इसके ३ भेद हैं -
- सांकेतिक भाषा - संकेत
- मौखिक भाषा - वाद-विवाद, टेलीफ़ोन, रेडियो , टेलीविजन
- लिखित भाषा - पत्र-पत्रिकाएँ , पुस्तकें, समाचार-पत्र
* भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहते हैं |
अवधि, मारवाड़ी, बुंदेली , आदि |
* जो भाषा राष्ट्र के अधिकतर लोगों द्वारा बोली जाती है , वह राष्ट्र-भाषा कहलाती है |
* जिस भाषा में राज्य तथा सरकारी कार्य किए जाते हैं , वह राज-भाषा कहलाती है |
* भाषा को जिन चिह्नों द्वारा लिखा जाता है , वह लिपि कहलाती है |
देवनागरी , रोमन, फारसी , आदि |
* भाषा के सही लिखने-पढ़ने के नियम को व्याकरण कहते हैं |
* अभ्यास-कार्य
Wednesday, April 22, 2020
6th HINDI VYAKARAN - BHASHA, BOLI, LIPI AUR VYAKARAN
भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण
***PLEASE CLICK ON THE LINKS GIVEN BELOW -
WORKBOOK
TEXTBOOK
PPT
VIDEO
Friday, April 17, 2020
HINDI - UTHO DHARA KE AMAR SAPUTOAN (NOTES)
UTHO DHARA KE AMAR SAPUTOAN (NOTES)
** शब्दार्थ
धारा - धरती , पृथ्वी
आस - आशा
सुमन - पुष्प , फूल
नूतन - नया , नवीन
उद्यान - बाग , उपवन
पावन - पवित्र
सपूत - पुत्र , बेटा
मंगलमय - कल्याण , खुश , सुखद
** प्रश्नों के उत्तर लिखिए |
प्रश्न - १ कवि ने रक्षक और पुजारी किसे और क्यों कहा है ?
उत्तर - कवि ने देश के सपूतों /बालकों (हमें ) ही रक्षक और पुजारी कहा है क्योंकि उनके
नुसार पूरा देश सरस्वती मंदिर है , जिसकी शुभ विद्याएँ ही हमारी संपत्ति है | इस
संपत्ति की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है जिस कारण हम देश के रक्षक और
पुजारी हैं |
प्रश्न - २ धरती के सौंदर्य का वर्णन कवि ने किस प्रकार किया है ?
उत्तर - कवि ने धरती के सौंदर्य में कहा है कि आज भारत रूपी उद्यान की हर-एक कली
खिल रही है और सारे फूल मुस्करा रहे हैं | आज़ादी के सूर्य ने सारी धरती को
प्रकाशित कर दिया है | ऐसा लगता है कि धरती माँ का शरीर सुनहरा हो गया है |
प्रश्न - ३ इस कविता से क्या सीख मिलती है ?
उत्तर - इस कविता की मदद से देशभक्ति और नए कार्यों को करने की भावना का
विकास कर पाने की सीख मिलती है |
******
Thursday, April 16, 2020
HINDI - Utho Dhara Ke Amar Saputoan
HINDI - Utho Dhara Ke Amar Saputoan
https://drive.google.com/file/d/106hnNum8vblMI02wUw5YrKXnMtKc_jrX/view
Work Sheet
https://drive.google.com/file/d/1jHXqvB8EClKHbGTXxaQbGetT4ToJ8jXA/view
https://drive.google.com/file/d/1zrA0-9SajC7lGFDTeADOEblh8F2sw3dJ/view
https://drive.google.com/file/d/1FsGAmp8d_9l5p7vJJqbNU3h43nyCeLX6/view
Audio
https://drive.google.com/file/d/1MSAtCqNEhfuSlvUPwligS9_AjWNjG9OS/view
Video
https://drive.google.com/file/d/1J8WPIK1ptcE4218bchBhfdYVm9AJsnWK/view
HINDI SAAHASI KANYA NOTES
साहसी कन्या
** शब्दार्थ -
प्रसंग - अवसर , घटना
अदम्य - न दबने वाला
कृत्रिम - मानव निर्मित
लाचार - मजबूर , अपनी इच्छानुसार काम न कर पाना
प्रसंग - अवसर , घटना
अदम्य - न दबने वाला
कृत्रिम - मानव निर्मित
लाचार - मजबूर , अपनी इच्छानुसार काम न कर पाना
** प्रश्नों के उत्तर लिखिए |
प्रश्न -१ अरुणिमा ने अस्पताल में क्या संकल्प लिया ?
उत्तर - अरुणिमा ने अस्पताल में संकल्प लिया कि वह अपने जीवन में कोई ऐसा काम करेगी
जिससे लोग उसे दया की दृष्टि से देखना छोड़ दें |
प्रश्न - २ सबसे पहले अरुणिमा कहाँ और कितनी ऊँचाई पर चढ़ी ?
उत्तर - सबसे पहले अरुणिमा लद्दाख की २१,११० फीट तक की ऊँचाई पर चढ़ी थी |
प्रश्न - ३ अरुणिमा ने साहस का कौन-सा काम किया ?
उत्तर - अरुणिमा ने विकलाँग होते हुए भी सर्वप्रथम महीला पर्वतारोही बनकर माउंट एवरेस्ट
पर चढने का पदक प्राप्त किया |
प्रश्न - ४ 'अरुणिमा सिन्हा' के बारे में पाँच वाक्य लिखिए |
अपने -आप लिखिए |
NOTE : All other Textual Questions are to be practiced ORALLY.
.
****************

Subscribe to:
Posts (Atom)