Wednesday, November 25, 2020

 लिंग 


परिभाषा - शब्द के जिस रूप से उसके लिंग ( स्त्री/पुरुष  ) का बोध होता है, वह लिंग  कहलाता है | 

लिंग के दो भेद हैं :

१. पुल्लिंग 

२. स्त्रीलिंग 


१. पुल्लिंग - जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है , उसे पुल्लिंग कहते हैं  | 

लड़का, गमला, रास्ता, पेड़, पहाड़, हीरा, नौकर, अध्यापक, पिता, बन्दर, दवाखाना, आदि | 


२. स्त्रीलिंग - जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है , उसे स्त्रीलिंग कहते हैं  |

लड़की, गाड़ी, सड़क, लता, पहाड़ी, रोटी, नौकरानी, अध्यापिका, माता, बंदरिया, पाठशाला, आदि | 

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १  निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए | 

घोडा, लोटा, चुहिया, पुजारी, पहाड़, भाई , शेर 


प्रश्न - १  निम्नलिखित रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य दुबारा लिखिए |

१. हमें अपने शिक्षक का सम्मान करना चाहिए  | 

२. मेरे पास थाल , कटोरा और चम्मच है | 

३. हाथी घास खा रहा है | 

४. खेलते समय एक बालक  को चोट लगी | 



गृह  - कार्य 

प्रश्न - १ 








प्रश्न - २ 











LINK

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Ling/WB_CB_VI_Hindi_Lingg.pdf


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Ling/AS_WB_CB_VI_Hindi_Lingg.pdf



HINDI 6th - SANGYA

 संज्ञा 

परिभाषा  -  जिस शब्द से किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु अथवा भाव के नाम का बोध होता है, उस शब्द को संज्ञा कहते हैं  | 

अमन, सुमन,  दिल्ली , मुंबई , कोमलता, खटास, प्रसन्नता, आदि  शब्द संज्ञा है | 

संज्ञा के ५ भेद होते हैं | 

१.   जातिवाचक संज्ञा 

२.   व्यक्तिवाचक संज्ञा 

३.   भाववाचक संज्ञा 

४.   समूहवाचक  संज्ञा 

५.   द्रव्यवाचक संज्ञा 


१.   जातिवाचक संज्ञा - जो संज्ञा शब्द किसी भी प्राणी, स्थान, वस्तु की पूरी जाति का बोध कराते हैं , उस शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं  |

जैसे - चिड़िया, पुस्तक, फूल, पेड़, अध्यापक, बालक, आदि 

२.   व्यक्तिवाचक संज्ञा  -  जिस संज्ञा शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, प्राणी, स्थान, वस्तु की जानकारी प्राप्त होती हो, उस शब्द को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं  |

जैसे - मोहन, सोनल, रामनगर, गुजरात, कामधेनु, वनराज, आदि | 

 ३.  भाववाचक संज्ञा - जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति, प्राणी, वास्तु की अवस्था, दोष, गुण, भाव, दशा, आदि का बोध होता  हो, उस शब्द को भाववाचक संज्ञा कहते हैं  |

जैसे - कोमलता, हँसी, नाराज़गी, खुशी, आदि | 

४.    समूहवाचक संज्ञा  -  जिस संज्ञा शब्द से अनेक  प्राणियों या वस्तुओं के समूह का बोध होता है , उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं | 

जैसे - सेना, दल, टोली, कागज़ों का दस्ता, फूलों का गुलदस्ता, आदि  | 

५. द्रव्यवाचक संज्ञा -  जिस संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य , अनाज या धातु के नामों का बोध होता हो, उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं  | 

जैसे - पेट्रोल, घी, पानी, चावल, सोना, चाँदी , आदि  | 


अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १  नीचे दिए वाक्यों में संज्ञा रेखांकित कर उनके भेद लिखिए | 














प्रश्न - २  निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा शब्द बनाइए | 

मीठा , खट्टा, प्रसन्न, भागना, लिखना, अपना, मम, सच, कोमलता, बुरा, अच्छा , लाल, लड़का 


गृह - कार्य 
----------------------


प्रश्न - १ 











प्रश्न - २ 





-----------------------------------------------------------------------------------------------

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sangya/WB_CB_VI_Hindi_Sangya.pdf

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sangya/AS_WB_CB_VI_Hindi_Sangya.pdf







Friday, November 6, 2020

HINDI - BHAAP KI TAAKAT

 C.W

भाप  की  ताकत 

**  शब्दार्थ 

खौलना  -  उबलना 

बोलबाला  -  चर्चा 

विचरण  - चलना 

जिज्ञासा  -  जानने की इच्छा 

त्रुटि  - कमी 

लाचार  - मजबूर 

** प्रश्नों  के उत्तर  : 

प्रश्न - १    इंग्लैण्ड  भाप की शक्ति के कारण किन -किन कार्यों में सब देशों से आगे बढ़ गया  ?

उत्तर - इंग्लैण्ड  भाप की शक्ति के कारण  रेल चलाने में , जहाज चलाने में और बड़े -बड़े कारखाने चलाने  में  सब देशों से आगे बढ़ गया | 

प्रश्न - २    जेम्स ने  ग्लास्गो से लन्दन आकर क्या-क्या किया ?

उत्तर -   जेम्स जब लन्दन आया तब वह काम की तलाश में मारा -मारा फिरता रहा  | वह औजार बनाने में बड़ा निपुण था |  फिर एक दिन उसे लन्दन के औजार बनाने के एक कारखाने में नौकरी मिल गई | वहाँ   वह रात के नौ बजे तक भी काम करता था | 

प्रश्न - ३    जेम्स निराश होकर ग्लास्गो क्यों लौट आया ?

उत्तर -   जेम्स लन्दन के औजार बनाने के कारखाने में दिन-रात मेहनत करता था , फिर भी वह भर- पेट भोजन नहीं खा पाता था  | इसलिए निराश होकर वह ग्लासगो लौट आया  | 


**  गृह - कार्य 

--------------------------------------


प्रश्नों  के उत्तर अपने शब्दों में लिखिए  | 









लिंक 

वर्कबुक 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Bhaap%20ki%20Taqat/WB_CB_VI_Hindi_Bhap%20Ki%20Takat.pdf

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Bhaap%20ki%20Taqat/AS_WB_CB_VI_Hindi_Bhap%20Ki%20Takat.pdf

पी. पी. टी 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Bhaap%20ki%20Taqat/CB_VI_Hindi_Bhap%20Ki%20Takat.pdf


वीडियो 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Bhaap%20ki%20Taqat/CB_VI_Hindi_Bhap%20Ki%20Takat.mp4

-------------------------------------------------------------------------------------