Monday, August 31, 2020

HINDI - 6th VAKYA VICHAR

कक्षा - कार्य
वाक्य - विचार 


परिभाषा :  - शब्दों का  ऐसा  सार्थक और व्यवस्थित समूह जो किसी भाव  या  विचार को पूर्णत:  प्रकट करता हो , वह  वाक्य  कहलाता है 
उदाहरण  :  गौरव  पढ़ रहा  है ।
                 माँ  खाना  खा रही  है ।
** कर्ता और क्रिया पक्ष के अनुसार वाक्य के दो अंग हैं ।
१.  उद्देश्य
२.  विधेय
१.  उद्देश्य-  वाक्य में जो कर्ता होता है ,वह उद्देश्य कहलाता है , मतलब वाक्य में जिसके बारे में कुछ कहा गया हो वह उद्देश्य होता है |
       सीता पढ़ रही है ।
सीता उद्देश्य है ।
२.  विधेय –  वाक्य में जो क्रिया होती है ,वह विधेय कहलाती है , मतलब वाक्य में उद्देश्य के बारे में जो कुछ कहा गया हो वह विधेय होता है |
               सीता पढ़ रही है

               पढ़ रही है विधेय है |
------------------------
** वाक्य के दो भेद होते हैं |

१. रचना के आधार पर
२. अर्थ के आधार पर

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद हैं |

१. सरल वाक्य - जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है , उसे सरल वाक्य कहते हैं |
मोहन  बाजार गया |
            सवेरा हो गया है | 
 
   २.  संयुक्त वाक्य  - जिस वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्य समुच्चयबोधक की सहायता से जोड़े जाते हैं , उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं  | 

             मोहन बाज़ार गया और जल्दी से लौट आया | 
             मीना पाठशाला आई  परन्तु मुझसे नहीं  मिली  | 
 
   ३.    मिश्र वाक्य  -  जिस वाक्य में एक प्रधान वाक्य और अन्य वाक्य आश्रित या गौण हो , उसे मिश्र वाक्य कहते हैं  | 
 
            जो खेल रहा है , वह मेरा भाई है  | 
            जैसे ही मैं घर से निकली, बरसात शुरू हो गई  | 

   अर्थ  के आधार पर वाक्य के आठ  भेद हैं

१.   विधानवाचक वाक्य   
      राजू प्रतिदिन व्यायाम करता है  | 

२.  निषेधवाचक वाक्य  
     राजू प्रतिदिन व्यायाम नहीं करता है  |

३.  प्रश्नवाचक वाक्य  
     क्या  राजू प्रतिदिन व्यायाम करता है ?

४.  संकेतवाचक वाक्य  
      अगर राजू प्रतिदिन व्यायम  करेगा  तो  स्वस्थ  रहेगा  | 

५.   संदेहवाचक वाक्य  
       शायद राजू बाहर गया है  | 

६.   इच्छावाचक वाक्य  
       भगवान करे तुम स्वस्थ  रहो  | 

७.   आज्ञावाचक वाक्य  
       बाहर जाकर काम करो | 

८.   विस्मयादिबोधक वाक्य 
       अहा !  कितना सुन्दर फूल है  | 

------------------------------------------------------------

अभ्यास- कार्य
प्र- १ नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में लिखकर उनके   उद्देश्य  और विधेय छाँटिए ।
        कार  माँ  से गई  बाज़ार ।
        देर पिताजी आज से आएँगे ।
        सेहत खेलना लिए जरुरी के है ।
        काट कर खरगोश खिलाओ गाजर को
पढ़ाई है मुझे | करनी

प्र- २ नीचे दिए गए वाक्य का आज्ञावाचक , प्रश्नवाचक , निषेधवाचक , संदेहवाचक और विस्मयवाचक वाक्य में परिवर्तन करिए |
राधा पाठशाला गई |

प्र- ३ नीचे दिए गए वाक्यों के भेद रचना के आधार पर लिखिए |
१ रीता गाना गा रही है और सीता नृत्य कर रही है |
२ कोमल पाठशाला नही जा सकी क्योंकि वह बीमार थी |
३ आज बहुत बरसात हो रही है |
५ पिताजी देर से आए इसलिए हम बाहर नही जा सके |

 .गृह-कार्य
WorkBook Pg. No 29 .  (प्रश्न- 1 , 2 )

प्र-1 निम्नलिखित शब्दों को  सही क्रम में रखकर सार्थक वाक्य बनाइए ।
      १.   शत्रु आलस्य का  व्यक्ति है  ।
      २.  है का ज्ञान भंडार  पुस्तकें ।
      ३.   पर नदी  नहाने के  लिए गया वह
      ४. खरगोशमें दौड कछुए और हुई शुरू।
      ५. प्रकाश आता है  द्वारा विध्या जीवन में ।
प्र -2  दिए गए  वाक्यों  में से उद्देश्य और विधेय छाँटकर लिखिए ।
      १. मनुष्य ने ताँबे और काँसे के औजार बनाए ।
      २. नागराजन की समझ  में कुच नहीं आया  ।
      ३  चित्रकार ने पेंसिल से सुंदर चित्र बनाया ।
      ४. हमने दूरदर्शन पर एक  फिल्म देखी  ।  .     
*********


लिंक

वीडियो/पीपीटी

https://drive.google.com/file/d/1gUsqEGFl_ZrIOQv413RYWWtmrqJFrAJm/view

https://drive.google.com/file/d/1kMVl6UEM2hQQgR7gmlzVWYGdZAzNMxUW/view

https://drive.google.com/file/d/1b_pfq4wXPoQgLtr9hym1WJ8-a-P4LDeS/view


वर्कबुक
https://drive.google.com/file/d/1lpjJpHxUd0KFQyAF02dYzIqKPo06eljV/view

https://drive.google.com/file/d/1ABvdYKwYVliXbrkNNw9BlWfgF-kfinI8/view

पाठ्यपुस्तक

https://drive.google.com/file/d/12S2onaoVIqPK5LSFA9TwtZynP0VsYgsL/view



-------------------------------------------------------------

















Friday, August 28, 2020

6th HINDI - PARYAYVACHI SHABD

कक्षा - कार्य 
पर्यायवाची शब्द 

परिभाषा :  
जब समान अर्थ के लिए अलग-अलग शब्दों का प्रयोग किया जाता है, तब उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते हैं | 

जैसे 

पानी - नीर , जल , वारि  
सूर्य - आदित्य , प्रभाकर , भास्कर , सूरज 

कुछ शब्द पढ़े और लिखें  :

पाठ्यपुस्तक में दिए गए पर्यायवाची शब्दों को याद करके लिखिए | 


अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १  नीचे दिए गए पर्यायवाची शब्दों का मिलान कीजिए | 

              अ                                                     ब 

क          पृथ्वी                                               इच्छा 
ख          पुष्प                                                 अभिमान 
ग           अभिलाषा                                        स्वर्ण 
घ           अहंकार                                           धरा 
ङ           रात                                                  मीन 
च            सोना                                               फूल 
छ           मछली                                             निशा 


प्रश्न - २  दिए गए शब्दों के दो - दो  पर्यायवाची शब्द लिखिए  | 

              सवेरा ,  तालाब , राजा , आनंद , मानव , स्त्री , 
              आकाश , वर्षा , ईश्वर , उपवन , नया , घर 


-----------------------------------------------------------------------------------------------------------

गृह - कार्य 

प्रश्न - १ 


प्रश्न - २ 



-------------------------------------------------------------------------------------------------------------



लिंक 

वीडियो 


वर्कबुक 



https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%201/Paryayvachi%20shabd/AS_WB_VI_Hindi_Paryayvachi%20Shabd.pdf


पाठ्यपुस्तक 


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%201/Paryayvachi%20shabd/AS_TB_VI_Hindi_Paryayvachi%20Shabd.pdf
















Tuesday, August 18, 2020

HINDI - 6th IBRAAHIM GARDI

इब्राहिम गार्दी 

कक्षा - कार्य 
शब्दार्थ 

प्रतिवाद - किसी भी दोषारोपण का उत्तर 
उसूल  - नियम 
मुल्क  - देश 
ताज़्ज़ुब  - आश्चर्यचकित होना 
शागिर्दी -  शिष्यत्व 
फ़रिश्ते  - देवदूत 

प्रश्न -  १   निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए  | 

 १ -      इब्राहिम गार्दी  किसके सेनापति थे  ?
उत्तर   इब्राहिम गार्दी  मराठों के सेनापति थे | 

२ -      इब्राहिम गार्दी को कैदी बनाकर कहाँ रखा गया था ?
उत्तर   इब्राहिम गार्दी को कैदी बनाकर शुजाउद्दौला  के टीले  में रखा गया था | 

३ -      अहमदशाह अब्दाली  को क्या सन्देश मिला था  ?
उत्तर   अहमदशाह अब्दाली को इब्राहिम गार्दी के पकड़े जाने और शुजाउद्दौला के टीले में 
           होने का सन्देश मिला था  | 

४  -     इब्राहिम के अनुसार तौबा किन्हें करनी चाहिए  ?
उत्तर   इब्राहिम के अनुसार तौबा उन्हें करनी चाहिए जो निहत्थों, कैदियों और घायलों का कत्ल
           करते हैं | 

-----------------------------------------------------------------------------------------

प्रश्न -  २    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर २ -४ वाक्यों में लिखिए  | 

१ -      अहमदशाह के चेहरे पर व्यंग्यभरी मुस्कुराहट क्यों आई  ?
उत्तर -इब्राहिम गार्दी मराठी और फिरंगी ज़बान के जानकार थे  |  जब अहमदशाह ने इब्राहिम गार्दी  मुख से यह सुना कि  वह पाँच  बार दिन में नमाज़ पढ़ता है तब ये बात झूठ समझकर उनके चेहरे पर व्यंग्यभरी  मुस्कराहट आ गई  | 

२ -     अहमदशाह  ने इब्राहिम गार्दी  से कौन -कौन से प्रश्न  पूछे  ?
उत्तर -अहमदशाह ने इब्राहिम गार्दी से उनके फ्रांसीसियों के और हैदराबाद के निज़ाम के नौकर होने  का प्रश्न  पूछा  | उनसे निज़ाम की नौकरी छोड़ने की वज़ह  पूछी  |  फिर उनसे फिरंगी ज़बान   और  नमाज़  पढ़ने की बात पूछी  |   उनसे ये भी पूछा कि वे नमाज़ किस ज़बान में पढ़ते हैं  |   ऐसे कई और प्रश्न  उनसे पूछे गए  |  

३  -     अहमदशाह  की  कैद से छूटने पर इब्राहिम क्या करता  ?
उत्तर   अहमदशाह  की  कैद से छूटने   पर इब्राहिम  पूना  में  ही फिर से पलटन तैयार करता  और  उसी पानीपत के मैदान में  उन्हीं  अरमानों  को  निकालता  जो  वह  नहीं निकाल  पाया था,  जो   आज भी उसके कलेजे में धधक रहे हैं  | 

४   -    इब्राहिम गार्दी  ने अब्दाली को 'बुत  पूजनेवाला'  क्यों कहा  ?
उत्तर   इब्राहिम गार्दी  ने अब्दाली को  'बुत  पूजनेवाला'  इसलिए कहा क्योंकि अहमदशाह, उसके  पठान और उनके रुहेले सिपाही लोग हर तम्बू के सामने मरे हुए दुश्मन सिपाहियों के सिरों  के ढेर के इर्द - गिर्द  नाच-नाचकर  जश्न मनाते हुए चक्कर लगा रहे थे   | 

गृह-कार्य 

 प्रश्न - १  किसने , किससे कहा  ?

         १."इब्राहिम मराठों  के दस हज़ार सिपाहियों का सेनापति  था  |" 
         २." मुझको मालूम हुआ है कि तुम फिरंगियों के कायल रहे हो  |"
         ३. "निज़ाम के रवैए को मैंने अपने उसूलों के ख़िलाफ़ पाया |"
         ४. "हम हिन्दू - मुसलमानों की मिटटी से ऐसे सूरमा पैदा होंगे, जो वहशियों और ज़ालिमों
                का  नामोनिशाँ  मिटा देंगे  |" 

प्रश्न  - २   बद  -  उपसर्ग  लगाकर तीन शब्द  लिखिए  | 

-----------------------------------------------------------------------------------------------------------
लिंक 

वीडियो 

पी पी टी 


वर्क बुक 


पाठ्यपुस्तक 


---------------------------------------------------------------------------------------------------------------