Wednesday, November 25, 2020

 लिंग 


परिभाषा - शब्द के जिस रूप से उसके लिंग ( स्त्री/पुरुष  ) का बोध होता है, वह लिंग  कहलाता है | 

लिंग के दो भेद हैं :

१. पुल्लिंग 

२. स्त्रीलिंग 


१. पुल्लिंग - जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है , उसे पुल्लिंग कहते हैं  | 

लड़का, गमला, रास्ता, पेड़, पहाड़, हीरा, नौकर, अध्यापक, पिता, बन्दर, दवाखाना, आदि | 


२. स्त्रीलिंग - जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है , उसे स्त्रीलिंग कहते हैं  |

लड़की, गाड़ी, सड़क, लता, पहाड़ी, रोटी, नौकरानी, अध्यापिका, माता, बंदरिया, पाठशाला, आदि | 

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १  निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखिए | 

घोडा, लोटा, चुहिया, पुजारी, पहाड़, भाई , शेर 


प्रश्न - १  निम्नलिखित रेखांकित शब्दों के लिंग बदलकर वाक्य दुबारा लिखिए |

१. हमें अपने शिक्षक का सम्मान करना चाहिए  | 

२. मेरे पास थाल , कटोरा और चम्मच है | 

३. हाथी घास खा रहा है | 

४. खेलते समय एक बालक  को चोट लगी | 



गृह  - कार्य 

प्रश्न - १ 








प्रश्न - २ 











LINK

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Ling/WB_CB_VI_Hindi_Lingg.pdf


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Ling/AS_WB_CB_VI_Hindi_Lingg.pdf



No comments:

Post a Comment