Friday, April 24, 2020

6th HINDI VYAKARAN - BHASHA , BOLI, LIPI AUR VYAAKARAN ( Write in Note-book)

NOTE : Write in Hindi Vyaakaran section of your Note-book or separate paper.

भाषा , बोली , लिपि और व्याकरण 

* भाषा  :  मनुष्य के मन  के  भावों  और विचारों  को  प्रकट  करने का  माध्यम  भाषा है | 

इसके  ३  भेद हैं  -
  1. सांकेतिक  भाषा - संकेत 
  2. मौखिक  भाषा  -  वाद-विवाद,  टेलीफ़ोन, रेडियो , टेलीविजन 
  3. लिखित  भाषा  -   पत्र-पत्रिकाएँ , पुस्तकें, समाचार-पत्र   
*  भाषा  के  क्षेत्रीय रूप  को  बोली कहते हैं | 
         अवधि, मारवाड़ी, बुंदेली , आदि  | 

*  जो  भाषा राष्ट्र  के अधिकतर  लोगों  द्वारा बोली जाती है , वह  राष्ट्र-भाषा  कहलाती  है | 

*  जिस भाषा  में राज्य  तथा सरकारी कार्य  किए  जाते हैं , वह  राज-भाषा  कहलाती  है | 

*  भाषा  को  जिन  चिह्नों  द्वारा  लिखा जाता है , वह लिपि कहलाती है | 
           देवनागरी , रोमन, फारसी , आदि  | 

*   भाषा  के सही  लिखने-पढ़ने के  नियम  को  व्याकरण  कहते हैं  | 

*    अभ्यास-कार्य 















No comments:

Post a Comment