Tuesday, January 12, 2021

HINDI - 6th - VISHESHAN

 विशेषण 


परिभाषा - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है , उसे विशेषण कहते हैं | 

संज्ञा/सर्वनाम को 'विशेष्य' कहा जाता है | 

काली गाय घास खा रही है | 

मोहन बहादुर है | 

यहाँ 'काली' और 'बहादुर'  विशेषण शब्द हैं | 

' गाय' और 'मोहन' विशेष्य शब्द हैं | 

विशेषण के चार भेद हैं | 

१.  गुणवाचक विशेषण 

२.  संख्यावाचक विशेषण 

३.  परिमाणवाचक विशेषण 

४.  सार्वनामिक विशेषण 


१. गुणवाचक विशेषण  - वे विशेषण शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम के गुणों ( रूप-रंग, आकार-प्रकार, दशा-अवस्था, स्थिति, आदि)  का बोध कराते हैं , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं | 

मज़दूर गरीब है  | 

विद्यालय की इमारत ऊँची है | 

बाग़ में लाल गुलाब है | 

गाडी का पिछला हिस्सा टूट गया है | 

२.  संख्यावाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो संज्ञा/सर्वनाम की संख्या दर्शाते हैं , उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं | 

 संख्यावाचक विशेषण के दो भेद हैं :-

अ )      निश्चित संख्यावाचक विशेषण - निश्चित संख्या का बोध कराने वाले विशेषण शब्द को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं | 

जैसे ,

मेरा घर चौथी मंज़िल पर है | 

पांडव पाँच भाई थे | 

मोहन कक्षा  में प्रथम आया है | 

ब )      अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण - जिन विशेषण शब्दों से विशेष्य की अनिश्चित संख्या का बोध होता है उन विशेषण शब्दों को अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते हैं | 

जैसे ,   

अनेक लोग ताज़महल देखने आते हैं  | 

मोहन ने आज बहुत केले खाए हैं | 

३.  परिमाणवाचक विशेषण - संज्ञा/सर्वनाम के परिमाण (माप/तौल ) की जानकारी देने वाले शब्द परिमाणवाचक विशेषण  कहलाते हैं | 

 परिमाणवाचक विशेषण के दो भेद हैं :-

अ )      निश्चित परिमाणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो निश्चित माप/तौल की जानकारी देते है ,वे शब्द निश्चित परिमाणवाचक विशेषण  कहलाते हैं |

जैसे,

कमीज़ बनाने में दो मीटर कपड़ा लगता है | 

मोहन ने बाज़ार से तीन किलो चावल , दो लीटर तेल  और सौ ग्राम मिर्ची  खरीदी | 

ब )     अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण - वे विशेषण शब्द जो निश्चित माप/तौल की जानकारी नहीं दे पाते है ,वे शब्द अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण  कहलाते हैं |

जैसे,
चाय के लिए थोड़ा -सा दूध चाहिए | 
बाज़ार से कुछ सामान ले आओ | 

४.     सार्वनामिक विशेषण - जब सर्वनाम शब्दों का संज्ञा की विशेषता बताने के किए प्रयोग किया जाता है , , तब उन शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं  | 

जैसे,

वह बाज़ार कितन बड़ा है | 
कोई आदमी हमारे घर आया है | 

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १   निम्नलिखित वाक्यों में विशेषण शब्द छांटकर उनके भेद लिखिए  | 

१.    सुदामा गरीब थे | 
२.    उस ज़माने में पटना को पाटलिपुत्र कहा जाता था | 
३.    माँ प्रतिदिन दो लीटर दूध लाती हैं  | 
४.    सेठ ने पॉँच क्विन्टल गेहूँ गरीबों में बाँट दिए  | 
५.    विराट एक स्वस्थ खिलाड़ी है  | 
६.    मुझे थोड़ा पानी चाहिए | 
७.    लडका दस पूरियाँ खा गया | 
८.     मोहन ने दुकानदार को सौ रूपए का नोट  दिया | 
९.     मोठे, काले, फटे कोट का बटन टूट गया है  | 
१०.    एक महीने से वह अस्पताल में है  | 
११.     कई दिनों से पाठशाला बंद है  | 
१२.     यह घर ईंट और पत्थरों से बना है  | 


गृह-कार्य. 

व्याकरण संसार - पन्ना क्रम  = 83 ,
प्रश्न नंबर - २ और ३ 
नोट - बुक में करें | 

लिंक :-

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Visheshan/WB_CB_VI_Hindi_Visheshan.pdf

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Visheshan/AS_WB_CB_VI_Hindi_Visheshan.pdf

*********



No comments:

Post a Comment