Sunday, January 10, 2021

HINDI - 6th - SARVANAAM (Term -2)

 हिंदी 

सर्वनाम 

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होनेवाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं | 

सर्वनाम का रूप लिंग परिवर्तन होने से नहीं बदलता हैं || 

जैसे - राम पाठशाला जा रहा है | 

          वह पाठशाला जा रहा है |

यह, वह, मैं, तुम, आप, इस, उस, तेरा, तू, जो, जिसका, उसका , क्या, कौन, कहाँ, अपने-आप, स्वयं, खुद, कोई, कुछ, किसी, आदि  - ये शब्द सर्वनाम होते हैं | 

सर्वनाम के ६ भेद हैं | 

१)  पुरुषवाचक सर्वनाम 

२)  निश्चयवाचक सर्वनाम 

३)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम 

४)  प्रश्नवाचक सर्वनाम 

५)  निजवाचक सर्वनाम 

६)  संबंधवाचक सर्वनाम 


****

१)  पुरुषवाचक सर्वनाम के भी  ३  भेद हैं | 

      अ )  उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम - बोलनेवाला 

                         मैं, मेरा, मुझे, मैंने, हम, हमारा, हमने, आदि 

      ब  )  मध्यम  पुरुषवाचक सर्वनाम - सुननेवाला 

                         तू, तुम, तुम्हारा, आप, आपने, आपका, आदि 

      क )  अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम - कोई तीसरा व्यक्ति  

                         उन, इन, उस, उनको, उन्होंने, आदि 


२)  निश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जो किसी  व्यक्ति , वस्तु, स्थान, आदि का निश्चित रूप से बोध कराते हैं |
 जैसे - यह , वह  

 यह मेरी पुस्तक है | 

वह उसका घर है | 

३)  अनिश्चयवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जो किसी  निश्चित व्यक्ति , वस्तु, स्थान, आदि का निश्चित रूप से बोध नहीं कराते हैं |

 जैसे - कोई (प्राणी  के लिए ), कुछ ( वस्तु के लिए),  कहीं ( स्थान के लिए )  

मेरा पेन किसी ने ले लिया हैं | 

पिताजी  कहीं जा रहे हैं | 

माला के साथ कुछ तो हुआ है |  

 ४)  प्रश्नवाचक सर्वनाम - वे सर्वनाम शब्द जिससे प्रश्न पूछने का बोध होता है | 

जैसे -  कौन , क्या, कहाँ , आदि 

घर के बाहर कौन खड़ा है ?

मोहन कहाँ जा रहा है ?

५)  निजवाचक सर्वनाम - निज यानी खुद |  वे सर्वनाम शब्द जो खुद के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं | 

जैसे -      खुद,  अपने-आप,  स्वयं, निज, आप-ही 

मोहन ने खुद ही तबला बजाना सीखा है | 

वह स्वयं पढ़ता है | 

 ६)  संबंधवाचक सर्वनाम -  वे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग सम्बन्ध स्थापित करने में किया जाता हैं |

जैसे -  जो....सो, जिसने...उसने 

जो करोगे , वही पाओगे | 

जैसी करनी वैसी भरनी  | 

अभ्यास - कार्य 

प्रश्न - १ 

नीचे दिए वाक्यों में से सर्वनाम शब्द रेखांकित करके भेद लिखिए  | 

१.   राम अपने भाई के घर गया है | 

२.   राजू स्वयं गाडी चलाता है | 

३.    जिसने पीली साडी पहनी है, वही मेरी माँ है | 

४.   डिब्बे में क्या रखा  है ?

५.   किसी ने तो कुछ कहा है  | 

६.  तुम जो करते हो , सो तुम पाते हो | 

७.  यह विद्यालय है | 

८.   मैंने आज एक गाडी खरीदी  | 

९.    " तुम जाकर उन्हें उपहार दे दो |"

१०.  आप वहाँ कब जा रहे हैं ?

११.  यह बात सही है , आपसे नहीं होगा | 

 १२.  कौन  कहता है  कि तुम बहादुर हो !

गृह - कार्य 

प्रश्न -  १ 




प्रश्न - २ 




*****

लिंक 

वर्क - बुक 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/WB_CB_VI_Hindi_Sarvnaam.pdf


https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/AS_WB_CB_VI_Hindi_Sarvnaam.pdf


वीडियो 

https://crdcupload.s3.ap-south-1.amazonaws.com/CBSE20-21_Group1/VI/Hindi/Term%202/Sarvnaam/CB_VI_Hindi_Sarvnaam.mp4



No comments:

Post a Comment